HomeHimachalUnaन रात को घर लौटा, न मोबाइल से मिला कोई सुराग; एक...

न रात को घर लौटा, न मोबाइल से मिला कोई सुराग; एक सप्ताह बाद दिल्ली में मिला 17 साल का किशोर

एसआई संजय लखनपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग संभावित स्थानों पर तलाश और सत्यापन किया।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर आखिरकार दिल्ली में सुरक्षित मिल गया। 21 सितंबर की रात खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शिकायत मिलने के बाद सदर थाना ऊना पुलिस ने BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एसआई संजय लखनपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग संभावित स्थानों पर तलाश और सत्यापन किया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गत दिन किशोर का दिल्ली में पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे ऊना वापस लाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में पुलिस को देख घबराया युवक, सफेद थैले की तलाशी में निकली 24 बोतल अवैध शराब

जिला पुलिस ऊना ने कहा कि गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चा या कोई अन्य व्यक्ति लापता होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें, क्योंकि शुरुआती सूचना तलाश और सुरक्षित बरामदगी में अहम साबित हो सकती है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More