HomeHimachalHamirpurअब देश में कहीं भी मिलेगा आपका राशन, ‘वन नेशन, वन राशन...

अब देश में कहीं भी मिलेगा आपका राशन, ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ से सुविधा हुई आसान, ये ऐप देगा पूरी जानकारी

यह सुविधा खास तौर पर प्रवासी श्रमिकों, कामगारों और रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर या राज्य में रहने वाले परिवारों के लिए उपयोगी है।

हमीरपुर : रोजगार या किसी अन्य कारण से घर से दूर रहने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ (ONORC) योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थी देश में कहीं भी अपनी पात्रता के अनुसार राशन ले सकते हैं।

इसके लिए उन्हें अपना नया राशन कार्ड बनवाने या मूल गांव की उचित मूल्य की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) आंचल कुमारी ने बताया कि लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए किसी भी ई-पॉस (ePoS) सक्षम उचित मूल्य की दुकान से अपनी पूरी या आंशिक पात्रता का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित किया लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 93 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलावा

यह सुविधा खास तौर पर प्रवासी श्रमिकों, कामगारों और रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर या राज्य में रहने वाले परिवारों के लिए उपयोगी है।

परिवार के किसी सदस्य के दूसरे शहर या राज्य में रहने की स्थिति में वह वहीं अपनी पात्रता के अनुसार राशन ले सकता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने गृह क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान से शेष पात्रता का लाभ उठा सकते हैं।

डीएफएससी ने बताया कि ‘मेरा राशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपनी राशन पात्रता, हाल के लेनदेन, आधार सीडिंग की स्थिति और राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। ऐप में जीपीएस के माध्यम से नजदीकी उचित मूल्य की दुकान तलाशने की सुविधा भी है। यह ऐप विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में बारिश ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 23.12 करोड़ का नुकसान; मानसून में आंकड़ा 52.34 करोड़ पार

राशन वितरण या उचित मूल्य की दुकान से संबंधित किसी समस्या के लिए लाभार्थी टोल फ्री हेल्पलाइन 1967, अन्न सहायता आईवीआरएस नंबर 14457 और व्हाट्सऐप नंबर 98682-00445 पर संपर्क कर सकते हैं।

डीएफएससी ने राशन कार्ड धारकों से अपने कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों और अन्य विवरणों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की स्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

उन्होंने ओएनओआरसी, ‘मेरा राशन’ ऐप, ऑनलाइन जनसुनवाई और शिकायत निवारण सुविधाओं का उपयोग करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें:  26 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More