HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में जुटे बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी, OPS समेत कई...

पांवटा साहिब में जुटे बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी, OPS समेत कई मुद्दों पर चर्चा, सरकार-प्रबंधन से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी यूनियन की पांवटा साहिब इकाई की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी यूनियन की पांवटा साहिब इकाई की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।

बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों और कार्यक्षेत्र में सामने आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में OPS, नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की रिव्यू DPC, रिक्त पदों, लंबित पदोन्नति, बढ़ते कार्यभार और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे।

बैठक की अध्यक्षता पांवटा यूनिट के प्रधान विशाल ठाकुर ने की। प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और प्रदेश वित्त सचिव अनिल सकलानी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष इरशाद रहमान, जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सहित जिला एवं पांवटा इकाई के पदाधिकारी तथा सिरमौर की पांचों इकाइयों के प्रधान एवं सचिव भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में विभिन्न इकाइयों से पहुंचे पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। कर्मचारियों ने बढ़ते कार्यभार, स्टाफ की कमी, सुरक्षा व्यवस्था, रिक्त पदों, पदोन्नति और अन्य लंबित सेवा मामलों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, गाड़ियां बहीं, JCB नाले में गिरी

प्रदेश वित्त सचिव अनिल सकलानी ने संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की जायज मांगों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले लंबित हैं। उन्होंने विद्युत क्षेत्र में कार्यरत पात्र तकनीकी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।

उन्होंने नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की रिव्यू DPC का मुद्दा भी उठाया। कहा, रिव्यू DPC से संबंधित आदेश जारी होने के बावजूद जहां इसकी कार्रवाई लंबित है, उसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि प्रभावित कर्मचारियों को सेवा संबंधी लाभ समय पर मिल सकें। Order No. 14 सहित तकनीकी कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 31 मार्च तक यलो अलर्ट, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

रणवीर ठाकुर ने कहा कि विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों के कई पद रिक्त हैं। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देनी पड़ रही हैं। उन्होंने रिक्त पदों को जल्द भरने, कर्मचारियों का कार्यभार कम करने तथा फील्ड कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।

बैठक में लंबित पदोन्नति, रिव्यू DPC, सेवा संबंधी मामलों और अन्य मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग भी उठी। निर्णय लिया गया कि विभिन्न इकाइयों से प्राप्त समस्याओं और मांगों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर संबंधित अधिकारियों एवं बोर्ड प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  15 अगस्त तक बढ़ी मक्की-धान फसल बीमा की अंतिम तिथि, सिर्फ 48 रुपये प्रति कनाल में मिलेगा ₹60 हजार प्रति हेक्टेयर तक का सुरक्षा कवच
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More