होमHimachalHamirpurएचपीआरसीए में सेकंडमेंट आधार पर भरे जाएंगे 15 पद, 31 अक्तूबर तक...

एचपीआरसीए में सेकंडमेंट आधार पर भरे जाएंगे 15 पद, 31 अक्तूबर तक आवेदन; जेओए-आईटी के 11 पद

इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी पात्र होंगे।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 15 पद सेकंडमेंट आधार पर भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी पात्र होंगे।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग में पीए, सीनियर असिस्टेंट, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का एक-एक पद तथा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 11 पद भरे जाएंगे।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र कर्मचारी निर्धारित प्रपत्र पर अपने-अपने विभागों के उचित माध्यम से 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

Latest Articles

Explore More