होमHimachalMandi5 अक्टूबर को रत्ती पुल में होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, छोटा पड्डल...

5 अक्टूबर को रत्ती पुल में होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, छोटा पड्डल में शाखा महोत्सव के कारण बदला स्थान

अभ्यर्थी Parivahan.gov.in के माध्यम से 5 अक्तूबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

मंडी : उपमंडलाधिकारी सदर मंडी चंद्र प्रकाश ने बताया कि 5 अक्तूबर, 2026 को आयोजित होने वाला ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट निर्धारित स्थान बैडमिंटन कोर्ट के सामने सड़क, छोटा पड्डल में शाखा महोत्सव के आयोजन के कारण नहीं हो सकेगा।

इसके चलते अब यह ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट रत्ती पुल (गड्डल) में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 2 अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी Parivahan.gov.in के माध्यम से 5 अक्तूबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

एसडीएम सदर ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित फार्म फाइल के साथ निर्धारित समय पर टेस्ट स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  Mandi News: दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड की बैठक स्थगित, अब 29 अगस्त को होगी

Latest Articles

Explore More