होमHimachalShimlaभाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बने संसद की रक्षा समिति के सदस्य,...

भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बने संसद की रक्षा समिति के सदस्य, 26 सितंबर से प्रभावी हुई नियुक्ति

रक्षा समिति में लोकसभा के 21 सदस्यों तथा राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है।

शिमला : कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को संसद की महत्वपूर्ण रक्षा समिति (Committee on Defence) का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा की समिति शाखा द्वारा जारी सूची के अनुसार यह नियुक्ति 26 सितंबर 2026 से प्रभावी है।

जारी सूची के अनुसार रक्षा समिति में लोकसभा के 21 सदस्यों तथा राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने रक्षा समिति में सदस्य के रूप में दायित्व मिलने को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, रक्षा व्यवस्था तथा सशस्त्र बलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समिति के माध्यम से कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी का विषय है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती 2026: कांगड़ा और चंबा के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

उन्होंने कहा कि वह समिति के सदस्य के रूप में अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा, गंभीरता और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। रक्षा समिति के सदस्य के रूप में उन्हें रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संसदीय स्तर पर अध्ययन, विचार-विमर्श और सुझाव देने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:  दो साल पहले बसी थी गृहस्थी, बच्चे की किलकारी गूंजते ही उजड़ गईं खुशियां, प्रसूता की मौत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More