होमHimachalHamirpurHPRCA: स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 105 उम्मीदवार चयनित;...

HPRCA: स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 105 उम्मीदवार चयनित; 3 पद रह गए खाली

पोस्ट कोड-25022 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटरों के 108 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25022 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 663 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 643 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 290 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

20 से 22 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच के बाद 105 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। जबकि, कोर्ट केस के कारण सामान्य अनारक्षित वर्ग के दो पद फिलहाल खाली रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें:  शिमला में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में भर्ती VIDEO

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More