होमHimachalUnaबहडाला के डॉ. ऋषभ शर्मा ने फिर बढ़ाया हिमाचल का मान, दुनिया...

बहडाला के डॉ. ऋषभ शर्मा ने फिर बढ़ाया हिमाचल का मान, दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में बनाई जगह

ऋषभ शर्मा ने लगातार दूसरी बार दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बहडाला गांव के युवा वैज्ञानिक डॉ. ऋषभ शर्मा ने लगातार दूसरी बार दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर द्वारा जारी वर्ष 2026 की सूची में उनका नाम शामिल होना उनकी शोध क्षमता, मेहनत और वैज्ञानिक क्षेत्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

डॉ. ऋषभ शर्मा की इस उपलब्धि से बहडाला गांव सहित पूरे ऊना जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  पांगी में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, एक क्लिक पर जानें आपके जिले में कौन आ रहे

उल्लेखनीय है कि डॉ. ऋषभ शर्मा ने वर्ष 2025 में चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी की डिग्री पूरी की थी। इसके बाद भी वह विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सूची में लगातार दूसरी बार स्थान प्राप्त करना उनके शोध कार्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. ऋषभ शर्मा ने इसका श्रेय अपने परिवार के आशीर्वाद, सहयोग और मार्गदर्शन को दिया।

उन्होंने कहा, “यह सब मेरी स्वर्गीय दादी भगवती देवी के पावन आशीर्वाद, ताया आर.के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा मेरी पूज्य माता रमा शर्मा और पिता पुष्पविंदर शर्मा के अटूट विश्वास, त्याग और आशीर्वाद का फल है।”

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में दो दिन के भीतर भारी बारिश से 11 करोड़ का नुकसान, मानसून सीजन में आंकड़ा पहुंचा 71 करोड़ पार

उन्होंने अपने शोध साथियों, प्रोफेसरों और सभी शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन ने उनकी शोध यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. ऋषभ शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें तथा उनके परिवार को बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी अपने शोध कार्यों से प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए काम की बात: जुलाई के दूसरे पखवाड़े में क्या करें? कृषि विश्वविद्यालय ने फसलवार जारी किया पूरा प्लान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More