होमCrimeराजगढ़ में ट्रक चालक से चिट्टा समेत हजारों की नकदी पकड़ी, गुप्त...

राजगढ़ में ट्रक चालक से चिट्टा समेत हजारों की नकदी पकड़ी, गुप्त सूचना पर डिटेक्शन सेल ने की कार्रवाई

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान चालक को चिट्टे के साथ धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हजारों की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर HP63F1817 में चिट्टा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर ट्रक को रोककर तलाशी ली।

ये भी पढ़ें:  39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से प्रदेश के लिए रवाना, एचआरटीसी की बस भेजी जम्मू

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। साथ ही 37,500 रुपये की नकदी भी बरामद की। चालक की पहचान सूरज निवासी गांव गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन नगर परिषद के इन वार्डों के आरक्षण के लिए 28 मार्च को टाउन हॉल होगा ड्रॉ ऑफ लॉट्स
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More