होमRashifalAaj Ka Rashifal 16 Oct 2026: आज किसी की सलाह आएगी काम,...

Aaj Ka Rashifal 16 Oct 2026: आज किसी की सलाह आएगी काम, छोटी बात पर बढ़ सकता है विवाद; जानें राशिफल

धन लाभ और रुके काम पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक तनाव, अनावश्यक खर्च और कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • धन लाभ और रुके काम पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक तनाव, अनावश्यक खर्च और कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि
आज मौज-मस्ती के लिए यात्रा का योग बन रहा है। बेवजह धन खर्च होने की आशंका है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है।शाम को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : कुछ कोयले बहते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन मांग सकता है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसका असर कामकाज पर भी पड़ सकता है। लापरवाही से बचें और बिना वजह किसी से विवाद न करें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज आपको थोड़ा आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। दिन कुल मिलाकर अच्छा रह सकता है और धन आगमन की संभावना है। कोई आपसे सलाह ले सकता है। आप भविष्य को लेकर नई योजना भी बना सकते हैं, लेकिन व्यवसाय पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 12 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

कर्क राशि
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है और किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। कामकाज में मन नहीं लगेगा और स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाने की कोशिश हो सकती है और काम में बाधाएं आ सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : चने की दाल भिगोकर गाय को खिलाएं।

सिंह राशि
आज आपका कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। तनाव कम रहेगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। हालांकि, घर में किसी छोटी-सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। कहीं बाहर जाने की योजना पर चर्चा हो सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल पुष्प लेकर मां लक्ष्मी की उपासना करें।

कन्या राशि
आज किसी संत या बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी हो सकता है। फालतू खर्च से बचें और कामकाज के प्रति सजग रहें। बेवजह की चिंता न करें। घर पर मेहमान आ सकते हैं। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कोई पुरानी वस्तु भी मिल सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से निकलते समय माथे पर केसर या दूध का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आपकी राशि के लिए दिन की सबसे अहम बात, जानें कैसा रहेगा रविवार, पढ़ें राशिफल

तुला राशि
आज आपको अपनी सेहत और व्यक्तित्व से जुड़ी चीजों पर ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। बीते दिनों में खुद को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज की उलझनों के कारण परिवार और दोस्तों को समय देना मुश्किल हो सकता है। खाली समय में अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं और किसी की मदद भी मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। हालांकि, विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज काले कुत्ते की सेवा करें।

धनु राशि
आज तनाव के कारणों को समझकर उनका समाधान करने की कोशिश करें। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। दूसरों से झूठी उम्मीद न रखें, क्योंकि कुछ लोग अपने वादे पूरे नहीं कर पाएंगे।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : नीला | उपाय : अच्छे लोगों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है खास, जानें शुभ अंक और उपाय

मकर राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है और धन लाभ की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतें। यात्रा का योग बन सकता है। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है, इसलिए उन्हें अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना चाहिए।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।

कुंभ राशि
आज मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है। फोन पर अधिक समय बिताने से बचें, विवाद हो सकता है। दिन का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। तामसिक चीजों पर खर्च और पारिवारिक कलह के कारण आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल या पानी वाला नारियल सिर वारकर बहते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आज पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तांबे के बर्तन में पानी भरकर उपयोग में लाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More