होमHimachalBilaspurगोविंद सागर झील में डाला 2.05 लाख मछलियों का बीज, पश्चिम बंगाल...

गोविंद सागर झील में डाला 2.05 लाख मछलियों का बीज, पश्चिम बंगाल से लाई कतला-सिल्वर कार्प की उंगलिकाएं

विभागीय अधिकारियों, मछुआरों एवं मत्स्य पालक समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में कतला और सिल्वर कार्प मछलियों का बीज गोविंद सागर झील में डाला गया है।

बिलासपुर : इस बार भी मत्स्य पालन विभाग ने प्रदेश के बड़े जलाश्यों में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने और स्थानीय मछुआरों की आजीविका को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत मछली बीज डालने का कार्य शुरू कर दिया है।

इसकी शुरूआत बिलासपुर के लुहणू से की गई। इस दौरान विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से पश्चिम बंगाल कोलकता से मंगवाई गई उच्च गुणवत्तायुक्त कतला और सिल्वर कार्प मछलियों के 2 लाख 5 हजार 866 उंगलिकाओं को गोविंद सागर झील में डाला गया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए निदेशक मत्स्य पालन विभाग ओम कांत ठाकुर ने कहा कि विभाग प्रतिवर्ष प्रदेश के बडे़ जलाश्यों गोविंद सागर, पोंगडैम, कोलडैम, चमेरा डेम इत्यादि में प्रतिवर्ष मछलियों का बीज डालने का कार्य करता है, ताकि स्थानीय मछुआरों की आजीविका को मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  ये परियोजना बनी हिमाचल की 'पावर शक्ति', 390 मिलियन यूनिट बिजली का लक्ष्य, सालाना होगी 200 करोड़ की आय

उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत गत दिवस बिलासपुर के लुहणू से की गई है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, मछुआरों एवं मत्स्य पालक समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में कतला और सिल्वर कार्प मछलियों का बीज गोविंद सागर झील में डाला गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग प्रतिवर्ष ठेकेदारों के माध्यम से उच्च गुणवत्तायुक्त मछलियों का बीज प्रदेश के बाहर से मंगवाता है तथा इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के विभिन्न जलाशयों में डाला जाता है।

इस कड़ी में कतला और सिल्वर कार्प मछलियों के बेहतर गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज विशेष रूप से पश्चिम बंगाल से मंगवाए गए हैं, ताकि झील में मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। गोविंद सागर झील सहित प्रदेश के बड़े जलाश्यों में हर वर्ष बेहतर गुणवत्ता के मत्स्य बीज डालने की मांग उठती रही है।

ये भी पढ़ें:  हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री ने HRTC के क्षेत्रीय कार्यालय का भी किया उद्घाटन

इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इस बार मछुआरों और स्थानीय हितधारकों की अपेक्षाओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि विभाग की इस पहल से आने वाले समय में गोविंद सागर झील में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के मछुआरों को भी आर्थिक लाभ होगा।

इस मौके पर विभाग के संयुक्त निदेशक पवन कुमार, सहायक निदेशक पंकज ठाकुर, नीतू सिंह, राकेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय मछुआरे भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की ये एथलीट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More