HomeJudicialसराहां में 10.71 करोड़ से बनेगा न्यायिक परिसर, मुख्य न्यायाधीश ने किया...

सराहां में 10.71 करोड़ से बनेगा न्यायिक परिसर, मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल शिलान्यास

सराहां : जिला सिरमौर के सराहां में 10.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली न्यायिक अदालत परिसर का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया.

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस न्यायिक अदालत परिसर के बनने से लोगों को न्याय सुविधा मिलने मे आसानी होगी और इस भवन में लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंसराज ने सराहां में वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि एवं मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश गण हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का इस अवसर पर स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधान बार एसोसिएशन सराहां अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें:  HPRCA: टीजीटी आर्ट्स का फाइनल परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का चयन

इस अवसर पर कार्यवाहक डीसी सिरमौर एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम पच्छाद डा. प्रियंका चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, प्रधान बार एसोसिएशन नाहन अमित अत्री, प्रधान बार एसोसिएशन राजगढ आरएस ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सराहां सुरती चौहान, अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More