होमHimachalKulluकुल्लू-बंजार को 206 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने 25 विकास परियोजनाओं...

कुल्लू-बंजार को 206 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने 25 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास

इसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 65 करोड़ की पांच विकास परियोजनाएं और बंजार की 141.32 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला कुल्लू के कुल्लू और बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206.32 करोड़ रुपये लागत की 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।

इसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 65 करोड़ की पांच विकास परियोजनाएं और बंजार की 141.32 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरड़ी में पिरड़ी-तरलोगी मार्ग पर 2,835 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 110मी लंबे पुल का भूमि पूजन किया।

मोहल में 725 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी सब स्टेशन, कुल्लू में 807 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जीआईसी सब सटेशन तथा शास्त्री नगर में 2,057 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वैलनेस सेंटर का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल बोले- केंद्र के पैसों से ही चल रही प्रदेश सरकार, कम से कम आभार तो जताएं

बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में पीएमजीएसबाई-चार के तहत 888 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली धारा बरसोगी सड़क, 81 लाख रुपये की लागत से नजन नाला से नजन रोड, 681 लाख रुपये से थेला जस्ता परली मार्ग, 974 लाख रुपये से बरनगी से मस्यार मार्ग, 109 लाख रुपयेकी लागत से बरनगी-चिपनी मार्ग, 880 लाख रुपये की लागत से सिधवा गौरीगढ़ से थनिचर मार्ग का शिलान्यास किया।

इसके अतिरिक्त 1,197 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली देउरी सुनाड़ सड़क, बीणी से खंदरागी सड़क 305 लाख रुपये, चलेहण से देवगढ़ सड़क 635 लाख रुपये, घरटगाड़ से कड़ाहील सड़क 305 लाख रुपये, बठाड़ से शीलश्रृंगाड सड़क 945 लाख रुपये का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें:  ड्यूटी से घर लौटते वक्त लापता हुए पटवारी की खाई में मिली कार, अंदर मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

इसके साथ साथ बागी कोठी-चौहनी से मियागी सड़क 703 लाख रुपये, देउठा से ज्वाली सड़क 529 लाख रुपये, गुशैणी पेखड़ी सड़क से तिन्दर गांव 849 लाख रुपये, बलागाड़ से भरठीधार 384 लाख रुपये, डिंबर चहरी से गशीणी सराज सड़क 1063 लाख रुपये, टील से बछुट सड़क 430 लाख रुपये, मंढी संपर्क सड़क 363 लाख रुपये, गलवाधार से राम्भी सड़क 452 लाख रुपये और 915 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जीभी रशाला सरठी सड़क का शिलान्यास किया गया।

गुशैणी में 273 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास तथा नगर पंचायत बंजार के रौ-नाला में 562 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में 28.22 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें, सीएम सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किए शिलान्यास
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More