नाहन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 31 अक्तूबर को राजगढ़ में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
