होमHimachalSirmaurनाहन में पत्थरबाजी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दोनों पक्षों के...

नाहन में पत्थरबाजी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब

पुलिस थाना सदर नाहन में दोनों पक्षों से जुड़े 10 से 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 23 अक्टूबर को वाल्मीकि समुदाय और सिख समुदाय के कुछ लोगों के बीच गेट लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

इस हिंसक घटना के दौरान हुए पथराव में एसएचओ समेत 14 लोग घायल हुए थे। मंगलवार शाम को पुलिस थाना सदर नाहन में दोनों पक्षों से जुड़े 10 से 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस इनसे घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को हुए इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

ये भी पढ़ें:  कार्तिक संक्रांति पर आस्था से सराबोर हुआ सिरमौर, रेणुकाजी तीर्थ में गूंजे मंत्र, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग संख्या 208/2026 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 132 और 324(4) के साथ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम (PDP Act) की धारा 3 के तहत मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ और अन्वेषण के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  अर्की बाजार में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, प्रशासन को गहन जांच के आदेश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More