होमHimachalUnaभरवाई में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो...

भरवाई में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलो चरस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।

ऊना : जिला ऊना में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की SIU टीम ने भरवाई के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 3.462 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 की देर रात SIU ऊना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने शिव मंदिर भरवाई के नजदीक नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को जांच के लिए रोका।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के दो निशानेबाज, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक चंद्रमोहन शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1, मरवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना के पिट्ठू बैग से 3.462 किलोग्राम चरस/कैनाविस और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।

मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति राहुल निवासी बबेहड़, तहसील घनारी, जिला ऊना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

जिला पुलिस ऊना ने लोगों से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  लोधीमाजरा फैक्ट्री चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, सामान समेत वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More