होमHimachalSirmaurसिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; संगड़ाह में चिट्टा,...

सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; संगड़ाह में चिट्टा, पुरूवाला में चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना संगड़ाह की टीम हरिपुरधार में हैलीपेड के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि साहिल निवासी गांव लोहाणधार, कुपवी, जिला शिमला हरिपुरधार के आसपास हेरोइन/चिट्टा बेचने का काम कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलाशी ली, जिसमें आरोपी के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर की जिलावासियों से अपील: सर्वेक्षण कार्य में करें पूर्ण सहयोग, सही और पूर्ण जानकारी देना जरूरी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दूसरे मामले में एसआईयू नाहन की टीम ने सतौन बस स्टैंड के पास कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी, तभी उसे सूचना मिली कि नारायण सिंह निवासी गांव काण्डी सुन्दराड़ी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर चरस बेचने का काम कर रहा है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली और उसके कब्जे से 604 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  ट्रक में हो रही थी इस नशे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, चालक समेत दो युवक गिरफ्तार 
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More