होमHimachalSolanकार से हो रही थी चिट्टे की तस्करी, SIU ने दबिश देकर...

कार से हो रही थी चिट्टे की तस्करी, SIU ने दबिश देकर दबोचे सोलन के 4 युवक, वाहन भी किया जब्त

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

सोलन : जिला सोलन पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने एमएमयू सुल्तानपुर के गेट के समीप खड़ी एक स्विफ्ट कार से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम गुप्त सूचना के आधार पर एमएमयू सुलतानपुर के गेट के पास गश्त पर मौजूद थी। यहां खड़ी स्विफ्ट कार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चारों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  जिला सिरमौर में 273 पंचायत प्रधानों, 17 जिला परिषद और 8 बीडीसी अध्यक्षों व सदस्यों के आरक्षण की संशोधित सूची जारी

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 181/26 दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप ठाकुर (43), कुनाल कुमार (40), कर्ण ठाकुर (27) और रजनीश (34), सभी निवासी जिला सोलन के रूप में हुई है।

चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था बहाल करने में जुटा नगर निगम मंडी, सुबह ही मैदान में उतरीं टीमें
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More