होमHimachalUnaऊना के एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, राज्यपाल ने बिलासपुर...

ऊना के एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, राज्यपाल ने बिलासपुर में किया सम्मानित

वर्ष 2021 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी हैं।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को प्रशासनिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए लाडली फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बीते कल बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित रहे।

वर्ष 2021 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वर्तमान में वे ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें:  कल सिरमौर प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, इस स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में होंगे मुख्य अतिथि

जसवाल को मिला यह सम्मान उनकी प्रशासनिक सेवाओं और कार्यों की पहचान है। उनके सम्मानित होने से ऊना जिले का गौरव भी बढ़ा है। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना, एचएएस अधिकारी अपराजिता चंदेल, पत्रकार संजीव शर्मा और डीएसपी राजकुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More