होमHimachalBilaspurबिलासपुर में खुलेगा हिमाचली मछली व्यंजनों का खास ठिकाना, फिश पार्लर में...

बिलासपुर में खुलेगा हिमाचली मछली व्यंजनों का खास ठिकाना, फिश पार्लर में पहली बार मिलेगी ये सुविधा

यह पार्लर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के लेक व्यू कैफे के साथ संचालित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को ताजी मछली के साथ स्थानीय एवं पारंपरिक हिमाचली मछली व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में मत्स्य विपणन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को ताजी मछली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आईटीआई चौक के समीप स्थित मत्स्य जागरूकता केंद्र (जागृति भवन) में फिश पार्लर स्थापित किया जाएगा।

यह पार्लर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के लेक व्यू कैफे के साथ संचालित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को ताजी मछली के साथ स्थानीय एवं पारंपरिक हिमाचली मछली व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य ओम कांत ठाकुर की अगुवाई में किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य, मत्स्य मंडल बिलासपुर पंकज ठाकुर, सहायक निदेशक मत्स्य, 20 सूत्रीय, मत्स्य निदेशालय सोमनाथ पटियाल तथा मत्स्य अधिकारी बिलासपुर बलजीत सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फिश पार्लर की स्थापना के लिए उपलब्ध स्थान, आवश्यक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी थाना में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने दबोचा

प्रस्तावित फिश पार्लर में उपभोक्ताओं को पहली बार जीवित एवं ताजी मछली खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त भविष्य में यहां विभिन्न मत्स्य उत्पादों की बिक्री के लिए भी व्यवस्थित बिक्री केंद्र विकसित किया जा सकेगा। इससे स्थानीय मछुआरों और मत्स्य सहकारी सभाओं को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक अतिरिक्त मंच मिलेगा।

विशेष बात यह है कि इसी भवन की प्रथम मंजिल पर पर्यटन विभाग का कैफे भी संचालित है। ऐसे में फिश पार्लर और कैफे के आपसी समन्वय से पर्यटकों एवं अन्य आगंतुकों को ताजी मछली से तैयार स्थानीय और पारंपरिक हिमाचली व्यंजन उपलब्ध करवाने की संभावनाएं विकसित होंगी।

ये भी पढ़ें:  हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इंक्यूबेशन केंद्र का लोकार्पण

इससे यह स्थान मत्स्य उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ हिमाचली खान-पान और पर्यटन गतिविधियों को जोड़ने वाले आकर्षक केंद्र के रूप में भी विकसित हो सकेगा।

मत्स्य विभाग की इस पहल से जिले में मछली की खपत एवं विपणन को बढ़ावा मिलने के साथ मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

वहीं, लेक व्यू कैफे में पर्यटकों एवं आगंतुकों की संख्या बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। मत्स्य विभाग और पर्यटन विभाग के आपसी सहयोग से बिलासपुर में स्थानीय मत्स्य उत्पादों को नई पहचान देने तथा हिमाचली मछली व्यंजनों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ कार्निवाल-2025 का विजेता बना जिला सिरमौर का कार्तिक ठाकुर

Latest Articles

Explore More