HomeCrimeरेन शैल्टर में इस हाल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में...

रेन शैल्टर में इस हाल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के सैनिक विश्राम गृह के समीप रेन शैल्टर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने शव का निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले.

अभी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसके पास से कोई पहचान पत्र मिला है. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 60-65 वर्ष के आसपास है. बताया जा रहा है कि वह 15-20 दिनों से रेन शैल्टर में रह रहा था और इधर-उधर घूमता रहता था. रात को वह व्यक्ति रेन शैल्टर में ही ठहरता था. जांच के दौरान किसी ने भी उसकी मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया.

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने किया आत्मदाह, पीजीआई में गई जान

सदर पुलिस थाना सोलन ने इस मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रखा गया है. पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है. मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More