होमHimachalSirmaurपुरुवाला में पुलिस की दबिश, 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त के साथ...

पुरुवाला में पुलिस की दबिश, 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार, माजरा पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माजरा पुलिस ने पुरुवाला क्षेत्र में एक युवक को 1 चूरापोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को माजरा पुलिस की टीम गश्त और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए पुरुवाला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सूरजपुर निवासी सलीम खान चूरापोस्त की अवैध खरीद-फरोख्त करता है और इस समय पुरुवाला-संतोषगढ़ सड़क पर NH-7 के समीप शहीद स्मारक के पास नशे की खेप देने के लिए खड़ा है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में निजी बस में सफर कर रहे युवकों से 5.535 किलो चरस के साथ 568 ग्राम अफीम बरामद, हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया।

पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  अब देश में कहीं भी मिलेगा आपका राशन, ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ से सुविधा हुई आसान, ये ऐप देगा पूरी जानकारी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More