होमCrimeपुरुवाला में 291 ग्राम गांजे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, NDPS में...

पुरुवाला में 291 ग्राम गांजे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, NDPS में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरुवाला-डोबरी नहर मार्ग के समीप एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुरुवाला थाना की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास किया JRF
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More