होमHimachalSirmaurसिरमौर में हाईवे किनारे जंगल में इस हालत में मिला महिला का...

सिरमौर में हाईवे किनारे जंगल में इस हालत में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे-907ए पर लादू के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शव से उठ रही दुर्गंध की सूचना ग्रामीणों ने बनेठी पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजकुमार ठाकुर को दी। वह मौके पर पहुंचे तो हाईवे के किनारे जंगल में महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने नाहन सदर पुलिस थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका है।

महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस किसी दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में CPM ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया। साक्ष्यों की सुरक्षा के मद्देनजर शव को फिलहाल मौके से नहीं हटाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार शाम ग्रामीणों के माध्यम से जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिरस में डूबा सनातन धर्म मंदिर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More