होमHimachalUnaसड़क किनारे खड़ी महिला को स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में...

सड़क किनारे खड़ी महिला को स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में गई जान, चालक पर केस दर्ज

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना : जिला ऊना में स्कूटी की टक्कर से घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला सड़क किनारे खड़ी थी।

इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अमरिंद्र निवासी गांव भगड़ा, तहसील अंब स्कूटी पर जा रहा था।

इस दौरान उसकी स्कूटी की टक्कर सड़क किनारे खड़ी जोगिंद्र कौर पत्नी स्वर्गीय राम कृष्ण सैनी निवासी लोअर अरनियाला, डाकघर कोटला कलां से हो गई।

ये भी पढ़ें:  खाकी की इंसानियत: राजगढ़ में यातायात प्रभारी की ईमानदारी ने जीता दिल, खोया मंगलसूत्र सुरक्षित पाकर महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर स्कूटी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारंभ, कुल्लू का 3500, 3169 रुपये किराये में पहुंचेंगे चंडीगढ़
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More