होमHimachalSirmaur'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के तहत सिरमौर में 16 से...

‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत सिरमौर में 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं: DC

विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कोरम पूरा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची फिर होगी चेक, सिरमौर की पंचायतों में 3 दिन विशेष ग्राम सभाएं

नाहन : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत किए गए सर्वेक्षण की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन के लिए जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों के तहत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर, 2026 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि योजना के तहत पहले से किए गए सर्वेक्षण के सभी नौ चरणों में चिन्हित परिवारों की डेटा एंट्री की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन परिवारों की सूची का अंतिम बार सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि कोई भी अपात्र परिवार सूची में शामिल न रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, 13.680 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किए ये तीन शख्स

उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों की समेकित सूची लोगों के सामने रखी जाएगी, ताकि सूची पर चर्चा और जनसमीक्षा की जा सके। ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर भी इन सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा। विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कोरम पूरा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथियों के अनुसार विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने और लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

चंबा में भी होगा विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन
चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अंतर्गत प्रथम से नवम् चरण तक चिन्हित परिवारों की सूची पर चर्चा एवं जनसंवीक्षा के लिए जिला चंबा के समस्त विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन 16, 17 और 18 नवंबर को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब-पांवटा साहिब फोरलेन पर बड़ा अपडेट; मोर्थ व एनएचएआई करवाएगा निर्माण कार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी

बैठकों में योजना के अंतर्गत चिन्हित परिवारों की सूची पर विस्तृत चर्चा एवं जनसंवीक्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विकास खंड भरमौर व पांगी में 16 और 17 नवंबर को वहीं विकास खंड भटियात, चंबा, मैहला, सलूणी और तीसा में 16, 17 और 18 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्राम सभा बैठकों का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें:  Handball : सिरमौर की स्नेहा खेलेगी नेशनल, तेलंगाना में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व 
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More