होमHimachalSolanफायरिंग की तीन वारदातें सुलझाने वाली बद्दी पुलिस की टीम सम्मानित, SP...

फायरिंग की तीन वारदातें सुलझाने वाली बद्दी पुलिस की टीम सम्मानित, SP विनोद धीमान ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर नवाजा

तीन फायरिंग मामलों को सुलझाने और चार आरोपियों की गिरफ्तारी में टीम ने सराहनीय कार्य किया है।

बद्दी : पुलिस जिला बद्दी के नालागढ़ क्षेत्र में फायरिंग की तीन अलग-अलग वारदातों को सुलझाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया है।

इन मामलों की जांच और आरोपियों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने क्लास-III प्रशस्ति प्रमाण पत्र (C.C. Class-III) और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नालागढ़ थाना क्षेत्र में फायरिंग की तीन वारदातों को लेकर पुलिस ने अलग-अलग अभियोग दर्ज किए थे। इन मामलों को सुलझाना और वारदातों में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती थी।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, इलाका सील; बम डिस्पोजल टीम बुलाई, पुलिस जांच में जुटी

जांच के दौरान थाना नालागढ़, CCTV सेल और स्पेशल सेल की टीमों ने आपसी तालमेल के साथ काम किया। पुलिस कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समन्वय और पेशेवर कार्यकुशलता के चलते तीनों मामलों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले निरीक्षक राकेश रॉय, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवीण, मुख्य आरक्षी जगदीप सिंह, मानद सहायक उप निरीक्षक ओंकार सिंह और मानद मुख्य आरक्षी रमेश कुमार को सम्मानित किया गया।

इनके अलावा CCTV सेल, स्पेशल सेल और स्पेशल सेल-X के अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए जब्त, 22 वाहनों के काटे चालान

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और आपसी तालमेल बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि तीन फायरिंग मामलों को सुलझाने और चार आरोपियों की गिरफ्तारी में टीम ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सम्मानित पुलिस कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें:  बैचवाइज आधार पर स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 71 पद, अभ्यर्थी 24 जुलाई तक करवा लें अपना पंजीकरण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More