होमHimachalKulluबंजार-जिभी सड़क पर जाने वाले वाहन चालक ध्यान दें... 15 नवंबर से...

बंजार-जिभी सड़क पर जाने वाले वाहन चालक ध्यान दें… 15 नवंबर से भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

आदेशों के तहत सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 7 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

कुल्लू : जिला कुल्लू में आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जनता एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार 15 नवंबर, 2026 से मंगलाैर पुल से बंजार और जिभी की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर मालवाहक वाहनों तथा अन्य भारी मोटर वाहनों की आवाजाही निर्धारित व्यस्त समय के दौरान प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध आगामी पर्यटन सीजन की समाप्ति अर्थात 10 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगा।

आदेशों के तहत सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 7 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, स्कूल बसों और स्थानीय दैनिक रूट पर चलने वाली बसों को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिलासपुर दौरा: 6 अक्टूबर को 8 घंटे तक लागू रहेगा ये रूट प्लान, DC ने जारी किए आदेश

जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को यातायात प्रतिबंधों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त साइन बोर्ड, चेतावनी सूचनाएं और बैरिकेड लगाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, पुलिस अधीक्षक कुल्लू को पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों एवं प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन वाहनों, अग्निशमन वाहनों, एंबुलेंस, स्कूल बसों तथा नियमित बस सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिला प्रशासन ने आम जनता, वाहन चालकों और पर्यटकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा निर्धारित प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  टांवां-कुम्मी-भ्यूरा-सकरोहा-गागल सड़क पर 3 अगस्त तक बंद रहेगा यातायात, आदेश जारी

Latest Articles

Explore More