होमHimachalSolan'ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट': बद्दी व बरोटीवाला के कई इलाकों में पुलिस की...

‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’: बद्दी व बरोटीवाला के कई इलाकों में पुलिस की दबिश, बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 11 दोपहिया वाहन जब्त

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 'ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट' के तहत विशेष चेकिंग, नाकेबंदी और गश्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बद्दी : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और बरोटीवाला में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे 11 दोपहिया वाहन पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर इंपाउंड किया है। इनमें 6 वाहन बद्दी और 5 बरोटीवाला थाना क्षेत्र से पकड़े गए।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर 14 नवंबर को पुलिस थाना बद्दी और बरोटीवाला की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग की। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों, चक्का क्षेत्र और लेबर चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच की गई।

ये भी पढ़ें:  एसआईयू की बड़ी कार्रवाई, नाहन में 15.6 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर खड़े वाहनों की भी औचक चेकिंग की। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे 11 दोपहिया वाहन पकड़े गए। संदिग्ध वाहनों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत विशेष चेकिंग, नाकेबंदी और गश्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में 13 सितंबर को 7 केंद्रों पर होगी DNA-NA (II) और CDS (II) परीक्षा, 1810 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More