होमHimachalसिरमौर-कुल्लू के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, भरे जाएंगे 410...

सिरमौर-कुल्लू के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, भरे जाएंगे 410 पद, जानें कब और कहां देना होगा इंटरव्यू

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर और कुल्लू में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है।

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज) इंडिया लिमिटिड देहरादून, उतराखंड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और जीटीओ (ग्रेजुएट ट्रेनिंग ऑफिसर) के कुल 350 पदों को भरने के लिए जिला सिरमौर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 16 व 17 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन, 18 व 19 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब, 20 व 21 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय शिलाई, 23 व 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय कमरऊ, 26 व 27 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह, 28 व 30 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ तथा 1 व 2 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सराहां में आयोजित होंगे। सभी स्थानों पर इंटरव्यू का समय सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 60 पदों पर निकली भर्ती, 22 अगस्त को इंटरव्यू, 22 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक और वजन 55 से 90 किलोग्राम होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ रिज्यूम, 10वीं का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि को संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये विवरण पुस्तिका एवं पंजीकरण शुल्क तथा 10,900 रुपये ट्रेनिंग फीस का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 8006303900 और 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

यहां भरे जाएंगे 60 पद

कुल्लू : सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के कुल 60 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 17 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ रहेगा।
इच्छुक एवं पात्र पुरुष अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों, हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे “www.eemis.hp.nic.in” पर ऑनलाइन पंजीकरण कर इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नाहन चौगान में करेंगे गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More