नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लगातार बिगड़ती स्थिति बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग बंद पड़ा है और अस्पताल की छतें टपक रही हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आलम यह है कि मरीजों को लगातार नाहन से बाहर रेफर किया जा रहा है। आखिर नाहन की जनता को अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? अस्पताल की इस स्थिति से लोगों में भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि इसी जन आक्रोश को आवाज देने के लिए भारतीय जनता पार्टी 15 नवंबर को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक स्थल नाहन से विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अस्पताल की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए सरकार, प्रशासन और स्थानीय कांग्रेस नेताओं को आगाह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नाहन की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है।
- ये भी पढ़ें : जयराम ठाकुर बोले- चार साल गारंटियां भूली सुक्खू सरकार, अब चुनावी वर्ष में फिर छलावा…
- ये भी पढ़ें : 3.50 लाख महिलाओं के खाते में हर माह आएंगे 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगी, क्लिक पर सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले




