होमHimachalSirmaurनौकरी-रोजगार की गारंटी पर नाहन में गरजी भाजयुमो, बिंदल के नेतृत्व में...

नौकरी-रोजगार की गारंटी पर नाहन में गरजी भाजयुमो, बिंदल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में जिला सिरमौर के युवाओं ने बेरोजगारी, लंबित भर्तियों और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के खिलाफ नाहन में प्रदर्शन किया।

नाहन : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में जिला सिरमौर के युवाओं ने बेरोजगारी, लंबित भर्तियों और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के खिलाफ नाहन में प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया।

युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं को चुनावी वादों के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार देने की गारंटी दी थी, लेकिन करीब चार वर्ष बीतने को हैं और युवा आज भी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज, 8 विकास खंडों के लिए पीठासीन अधिकारी तैनात: DC

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनाव के दौरान युवाओं को स्थायी और नियमित सरकारी नौकरियां देने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बनने के बाद अब तक एक लाख सरकारी नौकरियां कहां हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जबकि भर्ती प्रक्रियाएं भी प्रभावित हुई हैं। निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा नहीं किए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कई युवा लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  पीरन पंचायत में 50 साल बाद भी SC पुरूष को नहीं मिला प्रधान बनने का मौका, रोस्टर पर भेदभाव के आरोप

उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं से बड़े-बड़े वादे करना और सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा न करना युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा कांग्रेस सरकार से अपने रोजगार संबंधी वादों का हिसाब मांग रहा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More