होमHimachalSolanनशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का बड़ा वार, स्पेशल सेल ने 138.38...

नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का बड़ा वार, स्पेशल सेल ने 138.38 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया ये शख्स

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नालागढ़ : जिला सोलन के नालागढ़ के गांव सम्भोवाल में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ने चिट्टे को मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा था।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने गांव सम्भोवाल में एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 138.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान लक्की चौधरी निवासी गांव घंसौत, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर की त्रिकोणीय मुकाबले में शानदार जीत, 30 साल बाद फिर संभालेंगे दीदग पंचायत के प्रधान पद की कमान

एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More