होमCrimeहरिपुरधार में चल रहा था जुए का बड़ा खेल, ताश के 52...

हरिपुरधार में चल रहा था जुए का बड़ा खेल, ताश के 52 पत्तों के साथ ₹36,200 बरामद, 8 लोग काबू

तलाशी के दौरान दूसरी मंजिल के एक कमरे में आठ लोग ताश के 52 पत्तों के साथ पैसों पर जुआ खेलते मिले।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹36,200 की नकदी भी बरामद की है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार संगड़ाह पुलिस की टीम गश्त के दौरान हरिपुरधार के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सोहन सिंह निवासी हरिपुरधार के तीन मंजिला मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मकान में दबिश दी।

तलाशी के दौरान दूसरी मंजिल के एक कमरे में आठ लोग ताश के 52 पत्तों के साथ पैसों पर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को मौके पर काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन के दिन पहाड़ी से टकराई HRTC बस, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 60 से अधिक यात्री थे सवार

आरोपियों की पहचान राज ठाकुर, राकेश शर्मा, रवि, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, कपिल और हरदेव के रूप में हुई है। ये सभी सिरमौर और शिमला जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सभी आठ व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  श्री वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के रूट को लेकर SDM नाहन को धमकी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More