होमHimachalMandiशिकारी माता मंदिर जाने की बना रहे हैं योजना? 20 नवंबर से...

शिकारी माता मंदिर जाने की बना रहे हैं योजना? 20 नवंबर से बंद हो जाएंगे कपाट, आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

मंडी : शिकारी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि आम नागरिकों, पर्यटकों, ट्रैकर्ज व श्रद्धालुओं के आगमन के लिए शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर, 2026 से आगामी आदेशों तक पूर्णतया बंद रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिकारी माता की पहाड़ियों में शीत ऋतु में भारी बर्फबारी होती है, जिस कारण आम जन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट दर्शन के लिए पूर्णतया बंद किए जाते हैं।

संजीत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी शीत ऋतु एवं आगामी दिनों में मौसम खराब होने की संभावना के मद्देनजर शिकारी माता की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे वहां जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  DC अपूर्व देवगन ने तंबाकूमुक्त युवा अभियान 4.0 का किया शुभारंभ, सेरी मंच से जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने आग्रह किया कि इस अवधि में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से शिकारी माता मंदिर व ऊंचाई वाले स्थानों की तरफ जाने का प्रयास न करें।

यदि कोई भी पर्यटक अथवा ट्रैकर्ज या स्थानीय निवासी शिकारी माता मन्दिर की ओर जाने का प्रयास करता है या उक्त आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष न० 01907-256740 तथा उपमंडलाधिकारी (नागरिक) थुनाग के दूरभाष नंबर 01907-257666 पर सूचना दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं को अपने हर अधिकार की हो जानकारी, राज्य महिला आयोग ने बताया कहां और कैसे मिलेगी मदद

Latest Articles

Explore More