होमAccidentसिरमौर में सड़क पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप जीप, 9 लोग घायल,...

सिरमौर में सड़क पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप जीप, 9 लोग घायल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

पुलिस थाना पुरूवाला में पिकअप के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

हादसा अम्बोया के पास पेश आया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी कुनेर धमोण अम्बोया से अपने घर लौटने के लिए सड़क किनारे लिफ्ट का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अम्बोया की तरफ से एक पिकअप आई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट

शिकायतकर्ता ने चालक को हाथ से रुकने का इशारा किया, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर उतराई के साथ तीखे मोड़ के कारण पिकअप सड़क पर कंडक्टर साइड पलट गई।

हादसे के बाद प्रमोद कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में सत्या देवी, साधु राम, अतरो देवी, हिम्मत, धीरज, शयरो देवी, बाला देवी, नीमा देवी और रीना देवी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज नाहन की दुर्दशा के विरोध में 15 नवंबर को सड़कों पर उतरेगी भाजपा, डॉ. बिंदल ने किया प्रदर्शन का ऐलान

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सभी घायल अपर धमोण गांव के निवासी बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पुरूवाला में पिकअप के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More