पांवटा साहिब : कर्नाटक प्रदेश की दयानंद सागर यूनिवर्सिटी स्टेडियम, बेंगलुरु में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित अस्त्रा बॉल नेशनल प्रीमियर लीग में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
नेशनल लीग में हिमाचल प्रदेश की गर्ल्स टीम ने कप्तान श्रद्धा के नेतृत्व में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वहीं, बॉयज टीम ने भी कप्तान पीयूष डगवाल की अगुवाई में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की राष्ट्रीय खिलाड़ी श्वेता ने कर्नाटक टीम की सोल्ड-आउट खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी गगन प्रदूनी ने कर्नाटक त्रिशूल टीम के सोल्ड-आउट खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए अपनी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा फ्लैग फुटबॉल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश फ्लैग फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गोयल ने हिमाचल प्रदेश की बॉयज एवं गर्ल्स टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि से खिलाड़ियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। खेल प्रशिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश में फ्लैग फुटबॉल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
- ये भी पढ़ें : दुनिया की 5 ऊंची चोटियां फतह कर रचा इतिहास, राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सम्मान मिला, पर बलजीत कौर के मन में ये बड़ी कसक
- ये भी पढ़ें : हिमाचल में प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का MSP 10 रुपये बढ़ा, ₹30 की जगह अब ₹40 प्रतिकिलो मिलेंगे दाम




