मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंडी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय मंडी को सेल्ज एंड मार्केटिंग के कुल 8 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। लड़के एवं लड़कियां दोनों ही इन पदों के लिए साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं कक्षा अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित दिनांक 23 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करिअर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर +91- 98160-15096 पर संपर्क किया जा सकता है।
- ये भी पढ़ें : हिमाचल में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद शुरू, इस जिले में पहले दिन 74.40 क्विंटल फसल खरीदी
- ये भी पढ़ें : चिट्टा तस्करी मामलों में 21 पुलिसकर्मी समेत 51 कर्मचारियों की गई नौकरी, 159 लोग जेल पहुंचे: CM सुक्खू





