होमHimachalUnaहिमाचल में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद शुरू, इस जिले...

हिमाचल में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद शुरू, इस जिले में पहले दिन 74.40 क्विंटल फसल खरीदी

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है।

ऊना : प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला ऊना में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कृषि विभाग की आतमा परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। बुधवार को पहले दिन जिले के 16 किसानों से कुल 74.40 क्विंटल मक्की खरीदी गई। इसमें ऊना और हरोली ब्लॉक के किसानों से 26.20 क्विंटल तथा अंब ब्लॉक के किसानों से 48.20 क्विंटल मक्की की खरीद की गई।

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपये और कच्ची हल्दी का 150 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है।

ये भी पढ़ें:  शमलाटी मझगांव के सारांश ने उत्तीर्ण की स्वर्ण जयंती नेशनल मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मक्की बेचने वाले किसानों को उपज की रसीदें प्रदान की गई हैं और भुगतान राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

आतमा परियोजना ऊना की निदेशक प्यारो देवी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 नवंबर को बंगाणा ब्लॉक और 20 नवंबर को गगरेट ब्लॉक के किसानों से टकारला मंडी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की खरीद की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  निर्माणाधीन जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा हमीरपुर का CM ने किया निरीक्षण, मई माह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Latest Articles

Explore More