होमHimachalSirmaurशिलाई हत्याकांड मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, नाहन की महिला समेत...

शिलाई हत्याकांड मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, नाहन की महिला समेत दो और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने वारदात में इस्तेमाल हथियार के लिए सामान उपलब्ध करवाया था।

नाहन : शिलाई में खजान सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात से जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस हत्याकांड के तार नाहन से जुड़ गए हैं। सिरमौर पुलिस की एसआईटी ने नाहन से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने वारदात में इस्तेमाल हथियार के लिए सामान उपलब्ध करवाया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुई इन दो गिरफ्तारियों से पुलिस अब हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

मामला 10 नवंबर का है। शिलाई क्षेत्र में खजान सिंह निवासी गांव क्यारटा पिपलटी, डाकघर जामू कोटी, तहसील ददाहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस थाना शिलाई में 11 नवंबर को हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी के माध्यम से जांच आगे बढ़ाई।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव को लेकर बद्दी पुलिस अलर्ट, हर मतदान केंद्र पर चला चेकिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान

एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 18 नवंबर को मुख्य आरोपी विनोद निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसआईटी को वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। लिहाजा, पुलिस ने विशाल कुमार निवासी मोहल्ला अमरपुर, शिवपुरी मार्ग, तहसील नाहन, और फरिह्या शेख निवासी गुन्नूघाट, नाहन को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। दोनों के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू का एलान... हिमाचल में रक्षाबंधन पर बहनों के साथ भाइयों को भी छुट्टी, HRTC में मुफ्त यात्रा की सुविधा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More