HomeHimachalपंचायत चुनाव को लेकर बद्दी पुलिस अलर्ट, हर मतदान केंद्र पर चला...

पंचायत चुनाव को लेकर बद्दी पुलिस अलर्ट, हर मतदान केंद्र पर चला चेकिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान

आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला बद्दी पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।

बीबीएन : आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला बद्दी पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी कड़ी में वीरवार को जिला बद्दी के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस टीमों द्वारा व्यापक सुरक्षा जांच, एरिया डोमिनेशन और गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विशेष पेट्रोलिंग करते हुए आम लोगों से संवाद भी स्थापित किया। इस दौरान लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने पर जोर दिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति पैदा न हो।

ये भी पढ़ें:  कलश यात्रा के साथ भूर्शिंग महादेव मंदिर में शुरू हुआ 10 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों, अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बद्दी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, हिमाचल के 9 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More