पांवटा साहिब : पांवटा साहिब-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, बायांकुआं निवासी बबलू (30) अपने साथी दीपक (25) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
इसी दौरान पांवटा साहिब में यमुना नदी पर बने नए पुल के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल दीपक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, युवक की मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है।
- ये भी पढ़ें : शिलाई हत्याकांड मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, नाहन की महिला समेत दो और आरोपी गिरफ्तार
- ये भी पढ़ें : सिरमौर में स्मैक के साथ पकड़े तीन युवक, दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, पुलिस ने तेज की आगे की जांच





