होमHimachalSolanहिमाचल में बनीं 91 दवाओं के सैंपल फेल; सिरमौर की 19 दवाइयां...

हिमाचल में बनीं 91 दवाओं के सैंपल फेल; सिरमौर की 19 दवाइयां भी गुणवत्ता जांच मानकों पर नहीं उतरी खरी, ड्रग अलर्ट में खुलासा

देशभर में कुल 324 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जो गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाए हैं।

बद्दी : हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। प्रदेश में बनीं 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

इनमें सबसे अधिक सोलन जिला में बनीं 65 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके अलावा सिरमौर की 19, ऊना की 5 और कांगड़ा की 2 दवाओं के सैंपल भी फेल हुए हैं। देशभर में कुल 324 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जो गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाए हैं।

जांच में फेल हुई दवाओं में एंटीबायोटिक, दिल के रोगों, संक्रमण, एनीमिया, खुजली, बुखार, खांसी-जुकाम, दर्द, एसिडिटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। यानी रोजमर्रा की कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

ये भी पढ़ें:  मटर के दामों में उछाल से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, जानें मंडियों में कितने मिल रहे फसल के रेट

राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई दवाओं के निर्माताओं के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रभावित बैच बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

देशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड की 62, गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश की 25-25 तथा सिक्किम की 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी की 9-9, पाकिस्तान और जम्मू की 6-6 तथा कर्नाटक, तमिलनाडु और पंजाब की 5-5 दवाएं भी गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई हैं।

ये भी पढ़ें:  अंग्रेजी और गणित के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर : CM सुक्खू

इसके अलावा बिहार की 4, दमन, गोवा, थाईलैंड और असम की 2-2 तथा मुंबई, बंगाल, चंडीगढ़, केरल, ऑस्ट्रेलिया और आंध्र प्रदेश सहित अन्य स्थानों की दवाओं के सैंपल भी फेल हुए हैं। तीन दवाओं के मामले में निर्माता उद्योग का नाम और स्थान तक अंकित नहीं पाया गया।

बहरहाल, दवाओं की गुणवत्ता सीधे मानव जीवन से जुड़ा विषय है। ऐसे में सवाल केवल अधोमानक दवाओं को बाजार से वापस मंगवाने का नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों की जांच का भी है, जिनके चलते ये दवाएं गुणवत्ता नियंत्रण की तमाम प्रक्रियाओं से गुजरकर बाजार तक पहुंचीं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के नेरी पुल पर आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप से पकड़ी शराब की 140 पेटियां
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More