होमHimachalMandiबरातियों की कार गहरी खाई में गिरी; दो युवकों की मौत, तीन...

बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी; दो युवकों की मौत, तीन घायल, शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम

हादसे में 2 परिवारों के चिराग बुझने से शादी समारोह की खुशियां भी अचानक मातम में बदल गईं।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बरात में शामिल होने जा रहे पांच लोगों की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 परिवारों के चिराग बुझ गए, जिससे शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।

हादसा सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में हुआ, जहां पंडार चौकी के समीप वीरवार देर शाम एक ऑल्टो कार (टैक्सी) अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार आल्टो टैक्सी में पांच लोग सवार थे, जो जयदेवी से जंद्रेहड़ की ओर बारात में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान पंडार चौकी के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें:  हिम बस कार्ड न होने पर नाहन में HRTC बस से उतारे 2 पुलिस कर्मी, फिर खड़ा हुआ विवाद

इस दुर्घटना में विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र रामदास निवासी गांव खगराओ, डाकघर जयदेवी तथा पुनीत कुमार उर्फ अंकू (34) पुत्र केवल कृष्ण निवासी गांव बोडल डाकघर जयदेवी की मौत हो गई।

इसके अलावा मनोज कुमार(45) पुत्र भगत राम, सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र पोलू राम और पंकज कुमार(38) पुत्र जगत राम तीनों निवासी गांव बोडल डाकघर जयदेवी तहसील सुंदरनगर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा पहुंचाया गया।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में हाईवे पर 2 से 3 फीट तक भरा पानी, लोगों ने लगाया जाम; दुकानों और घरों में घुसा पानी, कालाअंब भी बेहाल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More