होमHimachalSirmaurकड़ा-कृपाण पहनने पर अमृतधारी सिख युवकों को परीक्षा से वंचित करना बेहद...

कड़ा-कृपाण पहनने पर अमृतधारी सिख युवकों को परीक्षा से वंचित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: गुरमीत सिंह

उन्होंने कहा कि यह मामला विद्यार्थियों के भविष्य के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा है।

पांवटा साहिब : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सोलन स्थित देवभूमि ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में एक अमृतधारी सिख युवक को पटवारी की परीक्षा में बैठने से कथित तौर पर रोकने की घटना पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह मामला विद्यार्थियों के भविष्य के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा है।

गुरमीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे उन्हें सरदार गुरदीप सिंह गैरी के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। अभ्यर्थी से बातचीत करने पर पता चला कि उसे कड़ा और कृपाण उतारने के लिए कहा गया था। अमृतधारी सिख होने के कारण युवक ने अपने धार्मिक प्रतीकों को उतारने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, 13.680 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किए ये तीन शख्स

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के संचालक से बातचीत करने पर सरकारी निर्देशों का हवाला दिया गया, लेकिन संबंधित अधिसूचना की प्रति उपलब्ध नहीं करवाई गई। सरकार स्पष्ट करे कि किस आदेश के आधार पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि ये एक मामला नहीं है। अन्य परीक्षा केंद्रों में भी इस तरह की घटना सामने आई है। इससे सिख समुदाय में भारी रोष व्याप्त है।

पत्रकार वार्ता में अभ्यर्थी के पिता सरदार विचित्र सिंह भी उपस्थित रहे। गुरमीत सिंह ने कहा कि एक पिता अपनी मेहनत की कमाई से बच्चे को पढ़ाता है और उसके उज्ज्वल भविष्य का सपना देखता है। ऐसे में परीक्षा से वंचित किए जाने से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया फरार वाहन का नंबर

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है और कृपाण धारण करना सिख धर्म के पालन का हिस्सा माना गया है। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था बनाते समय संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक मान्यताओं का भी सम्मान होना चाहिए।

गुरमीत सिंह ने परीक्षा संबंधी निर्देशों में महिलाओं के मंगलसूत्र और चूड़ियों पर कथित प्रतिबंध को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़े ऐसे निर्देशों की समीक्षा करे।

उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोबारा परीक्षा आयोजित करे। परीक्षा संबंधी निर्देशों में आवश्यक संशोधन करे, ताकि भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी को धार्मिक आस्था के कारण परीक्षा से वंचित न होना पड़े।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान, दूसरा हायर सेंटर रेफर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More