HomeHimachalहिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट

हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सदन में हंगामा किया. भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए.

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सवाल किया कि क्या यह सही है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को कांगड़ा बैंक से राशि जारी की गई. साथ ही यह भी पूछा कि इस बैंक से इस दौरान कितने महिला मंडलों को कितनी धनराशि जारी हुई.

इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सवाल की सूचना एकत्रित की जा रही है. सरकार ने सवाल को बैंक को भेज दिया है और वहां से सूचना आने पर इसका जवाब दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  लवी मेला : इच्छुक कलाकार 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहां भेजना होगा वीडियो

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाखों किसानों के खातों में पैसे डाले गए थे, जिससे पूरे देश में चुनाव प्रभावित हुआ था.

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बजट सत्र समाप्त होने से पहले इसकी जानकारी दें और बताए कि क्या केवल देहरा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को पैसा दिया गया या अन्य विधानसभा क्षेत्रों को भी ऐसा पैसा जारी किया गया.

ये भी पढ़ें:  जमटा स्कूल के रेन हार्वेस्टिंग टैंक में घुसा 6-7 फीट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More