HomeEducationसिरमौर : तहसील कल्याण अधिकारी ने गोद लिया धारटीधार इलाके का कांसर...

सिरमौर : तहसील कल्याण अधिकारी ने गोद लिया धारटीधार इलाके का कांसर हाई स्कूल, ये है ध्येय

नाहन : प्रदेश सरकार के अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुकाजी और शिक्षा खंड माजरा के तहत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कांसर को तहसील कल्याण अधिकारी नितीश कुमार शर्मा ने गोद लिया है. धारटीधार इलाके के इस विद्यालय में तहसील कल्याण अधिकारी भविष्य में बच्चों का उनके करिअर को लेकर मार्गदर्शन करेंगे.

इसके साथ साथ वह विद्यालय की उन्नति के लिए भी अपने भरसक प्रयास करेंगे. बता दें कि नितीश कुमार शर्मा का ताल्लुक धारटीधार के कांसर गांव से ही है. उन्होंने स्कूली शिक्षा भी इसी विद्यालय से पूरी की. ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के होते हुए नितीश शर्मा ने मुकाम हासिल किया है.

ये भी पढ़ें:  वेलफेयर डिपार्टमेंट के काम का बोझ थोपने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग

उनका ध्येय अपने विद्यालय में बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना है जो भविष्य में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और एचएएस जैसी सिविल सेवाओं की परीक्षा को उत्तीर्ण करने में मदद करे.

विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने बताया कि नितीश कुमार शर्मा के भीतर अपने गांव, विद्यालय और समाज के प्रति अच्छी सोच का जो जुनून और जज्बा है, उसका लाभ विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा. हाल ही में नितीश शर्मा ने स्कूल में बच्चों के करिअर गाइडेंस पर मोटिवेशनल स्पीच भी दी.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More