HomeEducationसिरमौर के ये 10 प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा संसद में अव्वल, राज्य...

सिरमौर के ये 10 प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा संसद में अव्वल, राज्य स्तरीय राउंड के लिए हुए चयनित

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद का द्वितीय एवं अंतिम दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

आयोजन सचिव एवं जिला नोडल अधिकारी सिरमौर डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि दो दिन चली प्रतियोगिता के बाद 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया, जो शिमला में 25 और 26 मार्च को अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. चयनित प्रतिभागियों में तनिष्का, शिवम, ईशा शर्मा, तनुजा कुमारी, ईशा पुंडीर, रंजना, पायल शर्मा, हिमांश शर्मा, नीरज और अंशिका शामिल हैं.

आयोजन में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. उत्तमा पांडेय, डॉ. भारती, डॉ. अनूप, प्रो. बी.आर. ठाकुर, डॉ. यशपाल तोमर और आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सरिता बंसल, प्रो. देवेंद्र कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. इस आयोजन ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहरी समझ विकसित करने और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल सुचारू और प्रभावी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे संसाधनों की बचत और जनता की लोकतांत्रिक भागीदारी भी और अधिक प्रभावी हो सकेगी. इस विषय पर युवाओं की भागीदारी और उनकी समझ, भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है.

ये भी पढ़ें:  माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट, तीन विद्यार्थियों ने हासिल की नई उपलब्धि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More