HomeHimachalSirmaurइंटर स्टेट टेलेंट फिएस्टा-2025 : नाहन कालेज को ओवरऑल विनर ट्रॉफी का...

इंटर स्टेट टेलेंट फिएस्टा-2025 : नाहन कालेज को ओवरऑल विनर ट्रॉफी का खिताब

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज नाहन के विद्यार्थियों ने पहली बार आयोजित “इंटर स्टेट टेलेंट फिएस्टा-2025” में सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त कर ओवरऑल विनर ट्रॉफी का खिताब जीता. इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य के 12 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया.

प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि हिमालयन प्रोफेशनल ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा आरंभ की गई इस अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में हासिल भव्य जीत से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ में खुशी की लहर है. उन्होंने प्रो. रीना चौहान, मनोज कुमार और विद्यार्थियों की पूरी टीम के सभी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास को सराहनीय बताया.

ये भी पढ़ें:  बागवानी विशेषज्ञों ने किसानों से किया सीधा संवाद, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगाए प्रशिक्षण शिविर

इन सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और फेस पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि महाविद्यालय ने प्रश्नोत्तरी में प्रथम, पोस्टर मेकिंग में प्रथम, रंगोली में द्वितीय, फेस पेटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

गौरतलब है कि नाहन कालेज ने इस सत्र में सह एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में राज्यस्तरीय, राष्ट्र स्तरीय उपलब्धियों को अपने नाम किया है. इस अवसर पर डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. नीलकांत, प्रो. मोहित, प्रो. ट्विंकल, प्रो. ऋचा, प्रो. नेहा, प्रो. पंकज, प्रो. कमल डोगरा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया.

ये भी पढ़ें:  परिधि गृह परिसर चंबा में 22 से 24 अप्रैल तक लगेगा मोबाइल पासपोर्ट कैंप: अतिरिक्त उपायुक्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More