HomeCrime800 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पुलिस ने धरे 3 युवक, उम्र महज...

800 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पुलिस ने धरे 3 युवक, उम्र महज 19, 20 और 21 साल

सोलन : हिमाचल प्रदेश की सोलन पुलिस ने 3 युवकों को 800 प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने शहर में गश्त के दौरान दोहरी दीवार के पास नाकेबंदी की. इस बीच रबौण की तरफ से आ रहे युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. शक होने पर पुलिस पार्टी ने तीनों को काबू कर लिया.

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान विशाल सिंह (21) निवासी गांव रामनगर तहसील नैनीताल, जिला काशीपुर (उत्तराखंड) हाल रिहायश वार्ड नंबर 3 बाईपास कथेड़ (सोलन), अमन कुमार (20) निवासी नेपाल, हाल निवास समीप अपैक्स अस्पताल कोटला नाला (सोलन) और सोनू (19) निवासी वार्ड नंबर 3 कथेड (सोलन) के रूप में हुई है. आरोपी युवक इन दवाइयों का कोई भी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज पेश नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब : कुंजा मतरालियों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में 2 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

इन आरोपियों से पकड़ी गई नशीली दवाइयां Drug & Consmetic Act के तहत प्रतिबंधित हैं. लिहाजा, आरोपियों के विरूद्ध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई. पुलिस के अनुसार आरोपियों सहित पकड़ी गई नशीली दवाइयों को ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया. साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More